गया, जुलाई 24 -- Gaya News: नीट पेपर लीक मामले को लेकर संभावित देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गया जी पुलिस हाई अलर्ट पर है। शुक्रवार सुबह पुलिस केंद्र में एसएसपी और सिटी एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों व जवानों की विशेष ब्रीफिंग कर उन्हें किसी भी परिस्थिति से शांतिपूर्ण और विधिसम्मत तरीके से निपटने का निर्देश दिया। शुक्रवार को गया जी शहर के सभी सरकारी कार्यालयों, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही। पूरे शहर में ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई। एसएसपी सुशील कुमार और सिटी एसपी अभिनव कुमार खुद सड़क पर उतरकर गश्ती करते और जगह-जगह पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग करते दिखे。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: नीट विवाद को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, संवेदनशील स्थानों पर बढ़ाई गई चौकसीसुरक्षा इंतजा...