Gaya News: छात्राओं ने खुलकर की माहवारी और महिला समानता पर चर्चा
गया, अगस्त 27 -- Gaya News: रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की ओर से खरखुरा में माहवारी स्वास्थ्य एवं महिला समानता विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें करीब 125 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को माहवारी से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी देने के साथ लैंगिक भेदभाव और पितृसत्तात्मक सोच के प्रति जागरूक करना था। कार्यशाला में माहवारी पर आधारित लघु फिल्म 'हैलो पीरियड्स' दिखाई गई। इसके बाद माहवारी से जुड़ी भ्रांतियों, स्वच्छता, उचित उत्पादों के इस्तेमाल और इस विषय पर बिना झिझक बातचीत करने की जरूरत पर चर्चा हुई। डॉ. सुरभि कुमारी ने छात्राओं के सवालों के सरल तरीके से जवाब दिए। सुरचिता लाल ने महिला समानता और लैंगिक भेदभाव पर संवाद किया। छात्राओं ने भी अपने विचार और अनुभव साझा किए।कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ गया युवा की अध्यक्ष स्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.