Gaya News: छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए 350 विद्यार्थी, 26 को होगा सम्मान
गया, अक्टूबर 11 -- Gaya News: शुकदेव-यशोदा जन सेवा संस्थान, तिलैया की ओर से आयोजित शुकदेव चौधरी (शिक्षक) स्मृति छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन योजना-2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। मध्य विद्यालय तिलैया और आजाद शैक्षणिक संस्थान में आयोजित परीक्षा में कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के करीब 350 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। संस्थान के संयोजक जितेंद्र कुमार ने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर को शुकदेव चौधरी की 16वीं पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में 'शुकदेव चौधरी प्रतिभा सम्मान-2026' से सम्मानित किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि इमामगंज विधायक दीपा मांझी होंगी। संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचानना और विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.