Gaya News: छह साल के बच्चे के पेट में स्थित अंडकोष का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन
गया, नवम्बर 4 -- Gaya News: प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में छह वर्षीय बच्चे के पेट में स्थित अंडकोष का दूरबीन विधि से सफल ऑपरेशन किया गया। बच्चा जन्मजात बीमारी अनडिसेंडेड टेस्टिस से पीड़ित था। इस स्थिति में उसका एक अंडकोष सामान्य रूप से अंडकोष की थैली में उतरने के बजाय पेट में ही रह गया था। अस्पताल के निदेशक एवं लेजर, लेप्रोस्कोपिक और एंडोस्कोपिक सर्जन डॉ. जेपी सिंह के नेतृत्व में लेप्रोस्कोपी-असिस्टेड ऑर्किडोपेक्सी तकनीक से ऑपरेशन किया गया। दूरबीन के जरिए पेट में स्थित अंडकोष की पहचान कर उसे सावधानीपूर्वक अंडकोष की थैली में स्थापित किया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि पेट में स्थित अंडकोष का ऑपरेशन तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण होता है। समय पर उपचार नहीं होने पर भविष्य में प्रजनन क्षमता प्रभावित होने और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का खतरा रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.