Gaya News: छः लाख लूट मामले का आरोपी गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 24 -- Gaya News: जमीन कारोबारी से छह लाख रुपये की लूट मामले में आमस पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बाराचट्टी थाना क्षेत्र के गजरागढ़ गांव का मो. मेराज आलम है। वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। मामले के अनुसंधानकर्ता (आईओ) सह प्रभारी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपित के घर पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। इसके बाद शुक्रवार की रात छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक छह से अधिक आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।बता दें कि इसी साल आमस थाना क्षेत्र में शेरघाटी-इमामगंज मार्ग पर अपराधियों ने डुमरिया के एक जमीन कारोबारी से छह लाख रुपये लूट लिए थे। कारोबारी बाइक से रुपये लेकर गया से डुमरिया जा रहा था।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.