Gaya News: चौपाल लगा किसानों को दी गई जानकारी
गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: प्रखंड की रामपुर पंचायत के नवगढ़ गांव में सोमवार को कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाव अभियान का आयोजन किया गया। इसमें कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को आधुनिक खेती के तरीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही अनुदानित बीज के लिए बिहार कृषि ऐप से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया समझाई। बीटीएम मो. दानिश और एटीएम मो. अमान अली ने बताया कि कृषि विभाग में हुए बदलावों के अनुसार किसानों को नए नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने बीज और खाद लेने के लिए एफएफएस ऐप के उपयोग की जानकारी भी दी। किसान सलाहकार अखिलेश कुमार ने बताया कि चौपाल में पंचायत के विभिन्न गांवों के पांच दर्जन से अधिक किसान शामिल हुए। किसानों ने कृषि अधिकारियों से कई सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने जवाब देकर उनकी शंकाओं का समाधान किया। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.