Gaya News: चोरी के मोबाइल और चांदी की पायल के साथ युवक गिरफ्तार
गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गया रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ, सीआईडीएस और जीआरपी की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान औरंगाबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के उचौली गांव निवासी जासिम खान के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास से रेडमी का एक मोबाइल और करीब 10 ग्राम चांदी की पायल बरामद हुई। बरामद सामान की अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये है। जीआरपी थाना में मामला दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.