गया, नवम्बर 3 -- Gaya News: गया जंक्शन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ ने दो चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान तबरेज अंसारी उर्फ गुड्डू निवासी पंचायती अखाड़ा गया जी के रूप में हुई है। आरपीएफ की टीम स्टेशन पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या एक-बी पर संदिग्ध अवस्था में युवक पकड़ा गया। उसके पास से सैमसंग और ओप्पो के मोबाइल बरामद हुए। दोनों की अनुमानित कीमत 38 हजार रुपये है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...