Gaya News: चोरी के दो मोबाइल के साथ दो युवक गिरफ्तार
गया, अक्टूबर 5 -- Gaya News: पितृपक्ष मेले को लेकर गया जंक्शन पर चल रही सुरक्षा जांच के दौरान आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने सोमवार को चोरी के दो मोबाइल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। प्लेटफॉर्म संख्या वन-सी के दिल्ली छोर पर गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दोनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार युवकों की पहचान वजीरगंज के तरमा निवासी नीरज पासवान और चंदौती थाना क्षेत्र के बड़की नवादा निवासी दीपक उर्फ राजाबाबू के रूप में हुई। तलाशी में नीरज के पास से टेक्नो स्पार्क और दीपक के पास से वीवो कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ। दोनों मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 34 हजार रुपये बताई गई है। आरपीएफ ने प्राथमिकी के लिए दोनों आरोपितों को बरामद मोबाइल के साथ जीआरपी गया को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.