Gaya News: चोरी का सामान लेकर भाग रहे चोर को ऑटो समेत पुलिस ने दबोचा
गया, अगस्त 24 -- Gaya News: गुरुआ पुलिस ने रविवार की रात चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक युवक को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनहथु गांव निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से ऑटो पर लदा चोरी का सामान बरामद किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि रात में पुलिस की गश्ती टीम नौआखाप नहर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान टेंपो पर सवार कुछ लोगों को देखकर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखते ही दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, जबकि दीपक कुमार पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार वह दो अन्य साथियों के साथ चोरी के बाद सामान लेकर भाग रहा था। आरोपित से पूछताछ की जा रही है। फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.