Gaya News: चेरकी में दस लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: चेरकी में दस लीटर महुआ शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त बोधगया, निज प्रतिनिधिचेरकी थाना की पुलिस ने शुक्रवार की शाम बंधा मोड़ के पास से देसी महुआ शराब साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कारवाई की। पुलिस ने एक बाइक भी जब्त किया है। चेरकी थानाध्यक्ष टिवंकल सिंह ने बताया कि 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर शेरघाटी थाना क्षेत्र के नीमा बिगहा गांव रहने वाला मनोज मांझी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। शनिवार को गिरफ्तार शराब तस्कर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.