Gaya News: चेरकी पुलिस ने मारपीट मामले को दो आरोपियों को भेजा जेल
गया, जुलाई 30 -- Gaya News: चेरकी थाना की पुलिस ने बुधवार की देर रात जैतिया गांव में छापेमारी कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पिछले दिनों शनिवार को जमीनी विवाद में हत्या की नियत से हुई मारपीट की घटना गंभीर रूप से घायल व्यक्ति द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। चेरकी थानाध्यक्ष टिवंकल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नामजद आरोपी जैतिया गांव का रहने वाला बुटुल यादव उर्फ सुरेंद्र यादव तथा रविशंकर यादव है। गुरुवार को दोनों गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.