गया, अक्टूबर 22 -- Gaya News: फैक्ट्री में मजदूरी करने चेन्नई जा रहा आमस का एक युवक विजयवाड़ा स्टेशन से लापता हो गया है। इससे परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर चिंतित हैं। वार्ड सदस्य विंदेश्वरी दास ने बताया कि मंझौलिया टोला भूपनगर निवासी प्रदेशि मांझी का 32 वर्षीय पुत्र अंग्रेज मांझी 10 अक्टूबर को घर से निकला था। ठेकेदार के बुलावे पर वह अपने चचेरे भाई और अन्य साथियों के साथ चेन्नई के मोलसंतरा जा रहा था। विजयवाड़ा स्टेशन तक परिजनों की उससे बात हुई थी। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। उसके पास मोबाइल भी नहीं है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिजन उसे खोजने नहीं जा पा रहे हैं। उन्होंने आमस पुलिस से शिकायत की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...