Gaya News: चेक पोस्ट पर बीयर व अंग्रेजी शराब पकड़ी गई
गया, जुलाई 15 -- Gaya News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र के चेक पोस्ट पर शराब लदी गाड़ी लगातार पकड़ी जा रही है। मंगलवार की रात केन बीयर व अंग्रेजी शराब लदी स्कार्पियो चरपहिया पकड़ी गई। 504 केन बीयर व शराब के साथ चालक को गिरफ्तार किया गया। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि समेतिक जांच चौकी, डोभी से लेकर ग्रामीण इलाकों में छापेमारी चल रही है। मंगलवार की रात चेक पोस्ट पर शक के आधार पर झारखंड की ओर से आ रही स्कार्पियो चरपहिया पकड़ी गई। जांच में गाड़ी से 504 पीस केन बीयर व अंग्रेजी शराब की बोतल निकली। 252 लीटर शराब के साथ डोभी थाना क्षेत्र के दरिऔरा गांव निवासी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चालक को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में जांच चौकी के एएसआई विजय कुमार, हलेंद्र कुमार, कमल कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.