गया, सितम्बर 8 -- Gaya News: बिजली विभाग की टीम ने मंगलवार को अकौना पंचायत के बैदा और कोरमथु गांव में छापेमारी कर चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। जेई ब्रजराज कुमार ने चारों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कोरमथु के मनोज शर्मा पर 31,052 रुपये, शाहनाज बेगम पर 34,899 रुपये और बैदा के मो. इमरान अंसारी पर 35,025 रुपये वसूली निर्धारित की गई है। मेमोना खातून पर 14,622 रुपये जुर्माना लगाया गया है। जेई के अनुसार मीटर लगे होने के बावजूद मेन इनकमिंग सर्विस तार से पीवीसी के जरिये बिजली चोरी की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...