गया, सितम्बर 3 -- Gaya News: बिजली विभाग की टीम ने रामपुर पंचायत के मंझौलिया गांव में छापेमारी कर चार घरों में बिजली चोरी पकड़ी। छापेमारी एसडीओ मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में हुई। जेई ब्रजराज कुमार ने बताया कि रामदेव चौधरी, गोरा चौधरी, लालमुनि चौधरी और बलदेव चौधरी के घर मीटर लगे होने के बावजूद पीवीसी तार के जरिए टोंका फंसाकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने चोरी में प्रयुक्त तार व मीटर जब्त कर लिया। चारों सगे भाई हैं। जेई ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रत्येक पर 10886 रुपये का जुर्माना लगाया गया। टीम में पप्पू प्रजापत, मुकेश और पिंटू कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...