गया, अगस्त 20 -- Gaya News: चाकंद थाना क्षेत्र में अवैध देसी शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस ने शादीपुर भुई टोली गांव में छापेमारी कर करीब 35 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। पुलिस ने मौके से शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गांव में महुआ शराब के निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने संबंधित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान शराब बरामद होने के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। पुलिस ने बरामद शराब जब्त कर ली है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...