Gaya News: चलती पलामू एक्सप्रेस में चढ़ने के प्रयास में रिटायर्ड जवान की कटकर मौत
गया, नवम्बर 21 -- Gaya News: गया जंक्शन पर शनिवार की सुबह चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में सेना के एक रिटायर्ड जवान की कटकर मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि उनका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। घटना प्लेटफॉर्म संख्या सात और आठ के बीच लाइन संख्या नौ पर डिपार्चर बिल्डिंग के समीप सुबह करीब पांच बजे हुई। रेल सूत्रों के अनुसार, ट्रेन संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस में चढ़ने के दौरान यात्री ट्रेन की चपेट में आ गया। स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, आरपीएसएफ और जीआरपी के जवानों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन, सफलता नहीं मिली। सूचना पर रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे। जवान के बैग से आधार कार्ड, सेना का सेवानिवृत्ति पहचान पत्र, एटीएम कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए। आधार कार्ड के अनुसार जवान की पहचान रामेश्वर मिश्रा, पिता द्वारिका नाथ मिश्रा, रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.