Gaya News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान प्लेटफॉर्म पर गिरी छात्रा, बची जान
गया, अक्टूबर 31 -- Gaya News: गया जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर शनिवार को ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत आरपीएफ जवान ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक छात्रा यात्री की जान बचा ली। घटना आसनसोल-वाराणसी फास्ट पैसेंजर (13553) की है। बताया गया कि निर्धारित ठहराव के बाद ट्रेन खुलने लगी। इसी दौरान पार्सल कार्यालय के सामने तीन छात्राएं मना करने के बावजूद चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगीं। इस दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म पर गिरकर ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच जाने लगी। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षी सुजित कुमार सिंह ने तत्काल महिला को खींचकर सुरक्षित दूरी पर कर दिया। इससे संभावित गंभीर हादसा टल गया। पूरी घटना प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। महिला की पहचान औरंगाबाद जिले के रफीगंज निवासी वहीदा के रूप में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.