गया, सितम्बर 26 -- Gaya News: चक्रवाती तूफान से आमस के अकौना गांव में काफी तबाही हुई है। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार की दोपहर में आए तूफान से दर्जनों पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ कर दूर फेंका गए। कई मकानों के कर्कट उड़ कर दूर चले गए। इससे गांव के लोगों को भारी क्षति हुई है। गांव के निराला यादव, कुद्दूस अंसारी, इबरार अंसारी, विजय पासवान, वसीम अंसारी और दीपक पासवान ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कुछ मिनट बाद करीब बीस सेकंड के लिए आए भयानक तूफान से कई लोगों के कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गए। पेड़ के साथ बिजली के कई खंभे और तार के टूट कर गिर जाने से घंटों आपूर्ति बाधित रही। गांव के बीच सड़क पर पेड़ और बिजली तार गिर जाने से बंकट टोले के लोगों को आने जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।जानकारी के अनुसार, दीपक पासवान के घर के समीप विशाल पेड़ और क...