गया, अक्टूबर 10 -- Gaya News: गुरुआ के तमरुआ गांव में शनिवार को चंद्रवंशी चेतना मंच की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी एकता और संगठन को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिल-जुलकर प्रयास करना होगा। कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक विकास और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। एरुर गांव के रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि लोगों से बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की अपील की गई। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग और कार्यकर्ता शामिल हुए। वक्ताओं ने एकजुट होकर समाज के विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया।

हिंदी हि...