गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: परैया बाजार स्थित मोरहर नदी तट के सामुदायिक भवन में चंद्रवंशी चेतना मंच की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में डॉ. भीम सिंह ने समाज की एकजुटता, आपसी सहयोग और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने समाज के विकास के लिए संगठित होकर काम करने की अपील की। साथ ही क्षेत्र में चंद्रवंशी चौपाल खोलने की बात कही, ताकि समाज के लोग एक मंच पर अपनी समस्याओं पर चर्चा कर सकें और उनके समाधान की दिशा में पहल हो सके। उन्होंने राजगीर में बन रहे स्टेडियम का नाम जरासंध स्टेडियम रखने के लिए प्रस्ताव भेजने की बात भी कही।बैठक में प्रखंड अध्यक्ष वीरू सिंह चंद्रवंशी उर्फ...