Gaya News: चंडीस्थान में डांडिया में झूमेंगे लोग, जोर शोर से चल रही तैयारी
गया, अक्टूबर 13 -- Gaya News: आमस की करमडीह पंचायत के चंडीस्थान में दुर्गापूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। यहां लाखों रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। मूर्तिकार उपेंद्र प्रजापत मां दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम रूप देने में दिन-रात जुटे हैं। पूजा समिति के पदाधिकारियों ने इस बार भव्य आयोजन की तैयारी की है। समिति के अध्यक्ष कौशल सिंह, सचिव रिंकू सिंह, कोषाध्यक्ष गोलू सिंह और उपाध्यक्ष चुन्नू सिंह ने बताया कि चंडीस्थान बाजार में करीब 60 वर्षों से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जा रही है। यहां पूजा की शुरुआत सुरेश्वर सिंह ने की थी। तब से यह परंपरा लगातार जारी है। भव्य पंडाल और मां के दर्शन के लिए आसपास के कई गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Kodarma News: डोमचांच कालीमंडा में राजस्थान के राजमहल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.