गया, सितम्बर 22 -- Gaya News: चैंबर ऑफ कॉमर्स गया से संबद्ध सर्वश्री व्यवसायिक संघ की बैठक सोमवार रात चंडीस्थान बाजार में हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सुरेश वर्णवाल ने की। बैठक में व्यवसायियों ने बाजार की सुरक्षा बढ़ाने की मांग आमस पुलिस से की। उपाध्यक्ष शेखर चौरसिया, सचिव विजय कुमार समेत अन्य व्यवसायियों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के लिए जवानों की तैनाती की मांग रखी। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने सुरक्षा बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने व्यवसायियों को प्रतिष्ठानों में हाई-प्रोफाइल कैमरे लगाने का निर्देश दिया। कहा कि कैमरा सुरक्षा का बड़ा कवच है, इसलिए सभी व्यवसायी इसका पालन करें। बैठक में नीरज चौरसिया, मनोज वर्णवाल, एसआई अखिलेश कुमार, देवेंद्र प्रजापत व दिलीप गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...