Gaya News: घुघरीटांड़ में 141 करोड़ से बनेगा फोरलेन फ्लाईओवर
गया, अक्टूबर 16 -- Gaya News: शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-82 पर घुघरीटांड़ के पास 141.21 करोड़ रुपये की लागत से फोर लेन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को जिला अतिथि गृह सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परियोजना की प्रगति और निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया जी धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और स्थानीय नागरिक आवागमन करते हैं। ऐसे में जाम की समस्या का स्थायी समाधान जरूरी है। फ्लाईओवर बनने से यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.