Gaya News: घर में जमीन पर सो रहे मजदूर की सांप के काटने से मौत
गया, जुलाई 18 -- Gaya News: आमस की झरी पंचायत के छोटका बहेरा टोला भुइयांडीह के स्व. पलीता भुईया के छोटा पुत्र कृष्णा भुइयां उर्फ बुचानी भुइयां (37) की मौत शुक्रवार की रात सर्पदंश से हो गई। वार्ड सदस्य परसुराम मांझी व पूर्व मुखिया गणेश मांझी ने बताया कि कृष्णा घर में जमीन पर सो रहा था। इस दौरान रात करीब एक बजे सांप ने डस लिया। इसके बाद उसने खुद ही डंडे से करैत सांप को मार डाला और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन झाड़ फूंक कराने कई किलोमीटर दूर औरंगाबाद जिले के शिवगंज वार बकस बाबा लेकर चले गए। झाड़ फूंक के दौरान स्थिति बिगड़ने पर परिजन आमस सीएचसी लेकर आए। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बेटे की मौत की खबर सुन घर पहुंचे पिता, चीख-पुकार से गूंज उठा आंगन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज शुरू होते ही मौत हो गई। पत्नी आरती देवी, पुत्री पूजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.