Gaya News: घर में घुसकर मारपीट मामले चार आरोपी गिरफ्तार
गया, जुलाई 7 -- Gaya News: मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के पुनाडीह गांव में सोमवार की रात घर में घुसकर हत्या की नीयत से मारपीट करने और नकदी लेकर फरार होने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घायल कांग्रेस यादव के लिखित आवेदन के आधार पर कार्रवाई की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जामुन के पेड़ के सहारे घर में घुसकर हमलावरों ने उसके साथ मारपीट की और कमरे में रखे 20 हजार रुपये नकद लेकर चले गए। मविवि थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पुनाडीह निवासी लाला यादव तथा महद्दीपुर निवासी दीपक कुमार, कमलेश यादव और देवराज कुमार शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.