गया, जुलाई 14 -- Gaya News: आमस प्रखंड के करमडीह गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार के घर में मंगलवार को अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर थाना से दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। आगलगी में करीब दो क्विंटल चावल, डेढ़ क्विंटल गेहूं, हजारों रुपये का राशन, कपड़े, फ्रीज तथा 50 हजार रुपये से अधिक मूल्य का अन्य घरेलू सामान नष्ट हो गया। मुखिया अर्जुन यादव ने बताया कि आग लगते ही परिवार और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई।पीड़ित गृहस्वामी की पत्नी आशा कुमारी ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सरकारी मुआवजे की मांग की है। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने...