गया, अक्टूबर 29 -- Gaya News: गया जी, निज प्रतिनिधि। दीपावली के मद्देनजर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में मिलावटी मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की बिक्री पर लगातार प्रकाशित हो रही खबरों को खाद्य संरक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने इस सीजन में पहली बार ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की। बुधवार की शाम टिकारी अनुमंडल के पंचानपुर और जमुने में मिठाई व किराना दुकानों की जांच की गई। इस दौरान दो दुकानों से खराब पेड़ा और दूषित लौंगलता जब्त कर नष्ट किए गए। वहीं, कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य संरक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम पंचानपुर और जमुने में कई दुकानों की जांच की गई। जमुने स्थित गुप्ता स्वीट्स से करीब दो किलोग्राम खराब पेड़ा जब्त कर नष्ट किया गया। व...