Gaya News: गोवर्धन पूजा पर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे, गौ माता की हुई आराधना
गया, नवम्बर 9 -- Gaya News: फतेहपुर, एक संवाददाता। फतेहपुर प्रखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में सोमवार को गोवर्धन पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने गौ माता को स्नान कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।ऐतिहासिक मुरली पहाड़ी स्थित भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं, कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और हरिकीर्तन हुए। इससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। मान्यता है कि द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने देवराज इंद्र का अहंकार तोड़ने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठाकर गोकुलवासियों की रक्षा की थी। इसी की याद में गोवर्धन पूजा की परंपरा निभाई जाती है। यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2026 Muhurat: गोवर्धन पूजा के लिए 43 मिनट की ये अवधि सबसे शुभ, जानें मुहूर्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.