गया, सितम्बर 20 -- Gaya News: शहर के गोलपत्थर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार को धर्मध्वज की स्थापना की गई। मंदिर के पुजारी ने पूरे विधान के साथ पूजा-अर्चना कराने के बाद धर्मध्वज की स्थापना करायी। महर्षि कश्यप मुनि जयंती को लेकर समाजसेवी राजेंद्र प्रसाद केसरी व कुंती देवी ने 55 किलो के धर्म ध्वज को मंदिर को समर्पित कर दिया। समाजसेवी सोनिया रेडीमेड के राजेश केसरी व प्रमोद व पप्पू केसरी ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए धर्मध्वज को समर्पित किया गया। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ के अलावा केसरीवानी समाज के भारी संख्या में लोग रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...