गया, अक्टूबर 9 -- Gaya News: गोलीकांड के आरोपित के घर इश्तहार चस्पा शेरघाटी के नवादा गांव का मामलाशेरघाटी, निज संवाददातागोलीकांड के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नवादा गांव के आरोपित नीरज कुमार के घर पर शुक्रवार को पुलिस ने इश्तहार चस्पा किया। शेरघाटी थाना कांड संख्या 497/25 के मामले में पुलिस को इसकी 10 महीने से तलाश है। सब इंस्पेक्टर मो. इम्तियाज के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने उसके घर पर विधिवत इश्तहार चिपकाया और आसपास के लोगों को उसके फरार होने की जानकारी दी। पुलिस अब उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की तैयारी में जुटी है।मामला दिसंबर 2025 का है। तब नवादा गांव के प्रकाश रंजन, पिता परशुराम प्रसाद को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में दोनों पक्षों के बीच पुरानी दुश्मनी और एक महिला को डायन कहने को लेकर वि...