गया, अगस्त 17 -- Gaya News: फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपीमोड़ के पास सोमवार को शराब लदी बाइक की टक्कर से महिला समेत दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद शराब तस्कर बाइक और शराब छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को ऑटो से अस्पताल भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक पर बंधे दो बोरों की तलाशी ली, जिसमें 150 लीटर महुआ निर्मित शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर थाने ले गई। बताया गया कि महिला परिवार के साथ रजौली की ओर से आ रही थी। इसी दौरान गुरपा की ओर से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। पुलिस तस्करों की पहचान में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...