Gaya News: गेहलौर के कजूर हाई स्कूल में 8 पंखे की चोरी
गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: गेहलौर थाना क्षेत्र के प्लस टू मगध उच्च विद्यालय, कजूर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने स्कूल के पुराने भवन से आठ पंखे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी स्कूल खुलने के बाद हुई, जब सफाईकर्मी टुना सिंह और परिचारी मुकेश कुमार ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेंद्र चौधरी को इसकी सूचना दी। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरों ने रात में कमरे का ताला तोड़कर और खिड़की की छड़ उखाड़कर घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो परिचारी नियुक्त हैं, लेकिन एक परिचारी की प्रतिनियुक्ति जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय, गया जी में कर दी गई है। दूसरा परिचारी दिन में विद्यालय का कार्य देखता है। ऐसे में विद्यालय में रात्रि प्रहरी की व्यवस्था नहीं हो पाती है। घटना को लेकर गेहलौर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस ने आवेदन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.