गया, अगस्त 23 -- Gaya News: फतेहपुर प्रखंड के गुरपा स्थित ऐतिहासिक, बौद्धकालीन और धार्मिक आस्था के केंद्र गुरुपदगिरि पर्वत शिखर पर सावन माह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को अहले सुबह से ही बिहार-झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में महिला-पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे पर्वत पर दर्शन-पूजन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं का जयघोष श्रद्धालुओं के जयघोष से पूरा गुरुपदगिरि पर्वत भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ देख यहां सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध रहा। सुरक्षा को लेकर पहाड़ की सतह से लेकर चोटी तक प्रशासन और पुलिस पूरी मुस्तैद से तैनात रहे। गुरुपदगिरी पर्वत पर पहुंचने वाले श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ, भगवान विष्णु के चरणचिह्न, मां गुरुपासिनी, भगवान गणेश और भगवान बुद्ध के स्तूप सहित महाकश्यप मंदिर में पूज...