गया, सितम्बर 2 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में गुरुआ गांव निवासी शंभु गोस्वामी और चई गांव निवासी उदय यादव शामिल हैं। शंभु गोस्वामी पूर्व के एक मामले में फरार चल रहा था, जबकि उदय यादव मारपीट के मामले में वांछित था। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। गिरफ्तार आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...