Gaya News: गुरुआ से चोरी गए चालीस हजार रुपये को गुरुआ पुलिस ने कटिहार के जुराबगंज से किया बरामद
गया, जुलाई 1 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के सेनीचक गांव निवासी सईद खान के चोरी हुए 40 हजार रुपये पुलिस ने कटिहार जिले के जुराबगंज से बरामद कर लिए हैं। हालांकि, इस मामले का आरोपी चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के अनुसार, 15 जून को सईद खान ग्रामीण बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर थैले में रखे थे। इसके बाद वह एक किराना दुकान पर सामान खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोर रुपये से भरा थैला लेकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने गुरुआ थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मानवीय आसूचना के आधार पर जांच शुरू की। अनुसंधान के दौरान कटिहार जिले के जुराबगंज से चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली गई। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.