Gaya News: गुरुआ में शिव चर्चा का आयोजन,जुटी भीड़
गया, अगस्त 23 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड के मीरचक स्थित आरपी सदन में रविवार को शिव परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व शिक्षिका राजबाला कुमारी ने किया। उन्होंने भगवान शिव की महिमा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिव भक्ति से मन को शांति और जीवन को नई दिशा मिलती है। इस दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से भगवान भोलेनाथ की स्तुति की गई। राजबाला कुमारी ने शिव गुरु को शिष्य बनाने के तीन महत्वपूर्ण सूत्रों की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने बताए गए मार्ग को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। मौके पर शोभा कुमारी, अनिता देवी, प्रियंका कुमारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन पर प्रसाद वितरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.