गया, जुलाई 29 -- Gaya News: गुरुआ बाजार के मिरचक गांव के पास मंगलवार को एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कार गुरुआ से करमाइन की ओर जा रही थी। मिरचक के समीप चालक का संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...