Gaya News: गुरुआ बाजार में जाम से लोग परेशान,मुख्य सड़क पर घंटो खड़ा रहता है ऑटो व टोटो
गया, अगस्त 22 -- Gaya News: गुरुआ बाजार में ऑटो व टोटो के बेतरतीब ठहराव से जाम की समस्या गंभीर होती जा रही है। बाजार, बाईपास सड़क और मिरचक मोड़ के पास मुख्य सड़क पर चालक घंटों वाहन खड़ा कर यात्रियों का इंतजार करते हैं। इससे आवागमन बाधित होने के साथ लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा करने से मना करने पर कुछ चालक विवाद पर उतारू हो जाते हैं। पुलिस गश्ती के दौरान भी सड़क पर वाहन खड़े रहते हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से सड़क पर ऑटो-टोटो खड़ा करने पर रोक लगाने और नियमित कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: करमाटांड़ बाजार में जाम से राहगीर और कारोबारी परेशान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.