Gaya News: गुरुआ बाजार में जाम में फंसे वाहन चालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया हंगामा
गया, अक्टूबर 12 -- Gaya News: गुरुआ बाजार में सोमवार को सड़क जाम से परेशान वाहन चालकों ने जमकर हंगामा किया। जाम में फंसे सुरेंद्र कुमार और श्यामबिहारी प्रसाद ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन की लापरवाही से बाजार और बाईपास सड़क पर दिन में कई बार जाम लगता है। उन्होंने बताया कि ऑटो और टोटो चालक मनमाने ढंग से वाहन चलाते हैं। वहीं, सरकारी बसों के कर्मी बीच सड़क पर बस खड़ी कर यात्रियों को उतारते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोगों ने यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने, ऑटो-टोटो के अनियंत्रित परिचालन पर रोक लगाने और सड़क पर बस खड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.