Gaya News: गुरुआ बाजार में अनियंत्रित बाइक घुसी दुकान में,करीब बीस हजार का शीशा टूटा
गया, अगस्त 20 -- Gaya News: गुरुआ बाजार में गुरुवार को दो बाइकों की आपसी टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान के आगे लगा करीब 20 हजार रुपये का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। दुकानदार रमेश कुमार ने बाइक चालक को पकड़कर डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर डायल 112 और गुरुआ थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। दुकानदार ने बताया कि विपरीत दिशा से आ रही दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद एक बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक दुकान में जा घुसी, जिससे शीशा टूट गया। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.