गया, अक्टूबर 26 -- Gaya News: गुरुआ-दरियापुर सड़क के गुरुआ बाइपास में गुरुआ आहर के पास बड़ा गड्ढा बन जाने से दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। सड़क पर कई अन्य जगहों पर भी छोटे-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह रास्ता जोखिम भरा हो गया है। रात में अंधेरे के कारण गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाने से हादसे की आशंका बढ़ जाती है। इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो और दुर्घटनाओं पर रोक लग सके। यह भी पढ़ें- Godda News: चकचामू पुल के पास धंसी सड़क, हर पल हादसे का खतरा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...