Gaya News: गुरुआ पुलिस पर हमला में दो आरोपित गिरफ्तार,भेजे गए जेल
गया, अगस्त 6 -- Gaya News: गुरुआ थाना पुलिस ने पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अकोथरा गांव निवासी लालदेव यादव और टुनटुन कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व पुलिस अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने अकोथरा गांव गई थी। इसी दौरान अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में गुरुआ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार थे। बुधवार रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अकोथरा गांव में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.