गया, सितम्बर 1 -- Gaya News: गुरुआ पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने विशुनपुर गांव में छापेमारी कर ललन पासवान और बालेश्वर यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, सुकुल खाप गांव से रफीक मियां को पकड़ा गया। पुलिस की कार्रवाई से फरार वारंटियों में हड़कंप है। गिरफ्तार तीनों वारंटियों को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...