Gaya News: गुरुआ पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त,बरामद की शराब व जावा महुआ
गया, जुलाई 26 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए धावा नदी के किनारे संचालित तीन अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 500 किलोग्राम महुआ जावा को मौके पर ही नष्ट कर दिया तथा 120 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नदी किनारे जंगल और सुनसान इलाके में अवैध रूप से महुआ शराब बनाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद गठित पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण और सामग्री नष्ट करते हुए तीनों अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। मामले में आगे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.