गया, जुलाई 8 -- Gaya News: गुरुआ डाकघर में नवपदस्थापित डाक सहायक अमित कुमार गुप्ता ने बुधवार को पोस्टमास्टर सतीश कुमार के समक्ष योगदान देकर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों की जानकारी ली। पोस्टमास्टर ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि नए डाक सहायक के आने से लंबित कार्यों के निष्पादन में तेजी आएगी और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। इस मौके पर डाककर्मी परशुराम सिंह, दीपक कुमार, पवार, संजय कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...