Gaya News: गुरुआ के सरकारी स्कूलों में ई कचरा प्रबंधन को ले बच्चो को किया गया जागरूक
गया, अक्टूबर 28 -- Gaya News: गुरुआ प्रखंड के सरकारी स्कूलों में बुधवार को ई-कचरा प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावों और उसके सुरक्षित निस्तारण की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि खराब मोबाइल, बैटरी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सामान्य कचरे में नहीं फेंकना चाहिए। इससे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। बच्चों से ई-कचरे का उचित निस्तारण करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की गई। प्राइमरी स्कूल नदियाइन में प्रधान शिक्षक विजय कुमार, नियुक्त शिक्षक राजा प्रवीण, कृष्णदेव कुमार रवि तथा शिक्षा सेवक जितेंद्र कुमार और बिहारी कुमार ने बच्चों को ई-कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Auraiya News: खराब मोबाइल और चार्जर से बच्चों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.