गया, जुलाई 7 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के बरमा पंचायत अंतर्गत बिरहीमा गांव में सोमवार रात एक किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी हो गया। घटना के बाद किसानों में चिंता का माहौल है। पीड़ित किसान अवधेश प्रसाद ने गुरुआ थाना में लिखित आवेदन देकर चोरी की सूचना दी और सबमर्सिबल की बरामदगी के साथ दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अवधेश प्रसाद ने बताया कि खेत की सिंचाई के लिए लगाया गया सबमर्सिबल पंप अज्ञात चोर रात में खोलकर ले गए। मंगलवार सुबह खेत पहुंचने पर पंप गायब मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। ग्रामीणों ने बताया कि बिरहीमा गांव में यह पहली चोरी नहीं है। करीब एक माह पहले भी एक किसान के खेत से सबमर्सिबल पंप चोरी हुआ था, जिसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से किसानों में दहशत है और सिंचाई ...