गया, जुलाई 17 -- Gaya News: गुरुआ थाना क्षेत्र के रघुनाथ खाप गांव के दीपक कुमार की पत्नी मिक्की कुमारी साइबर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने गोल्ड में निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे 50 हजार रुपये ऑनलाइन ठगी कर ली। पीड़िता ने मामले की ऑनलाइन शिकायत संबंधित विभाग में दर्ज कराते हुए गुरुआ थाने को भी इसकी सूचना दी है। महिला ने आवेदन में कहा है कि गोल्ड में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का भरोसा दिलाकर ठगों ने उनसे 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिये। रुपये भेजने के बाद जब उन्होंने संबंधित लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनका जवाब आना बंद हो गया। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ।थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के बहकावे में आकर ऑनलाइन रुपये का लेन-देन न ...